Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतो

बिहार : JDU नेता की हत्या, बदमाशों ने अपहरण कर जिंदा जलाया…मचा कोहराम..

आनंद गौरव, समस्तीपुर

समस्तीपुर में चार दिन से लापता जदयू कार्यकर्ता मो. खलील आलम उर्फ रिजवी का शव मुसरीघरारी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के ढाब इलाके से बरामद किया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुंडहिया गांव निवासी मो. सितारे ने बताया कि बीते 16 फरवरी को ग्यारह बजे वह अपने घर से निकला था। बोला कि डॉक्टर संजय के यहां जा रहे हैं बैग लेकर आएंगे तो दिल्ली जाएंगे। उनका टिकट भी बना हुआ था। इसी दौरान उनकी पत्नी ने उनके मोबाइल पर फोन करते हुए बच्चों के लिए दूध व सब्जी लेते आने की बात कही। परन्तु मोबाइल दूसरा आदमी छीन लिया और कहा कि ना यह दूध लाएगा और ना सब्जी लेके जाएगा। इस पर उन्होंने पूछा कि आप लोग कौन हैं तो उधर से कहा गया कि खलील के एकाउंट पर पैसा लगाओ यह हमसे पांच लाख रुपए कर्जा लिए हुए है। पैसा लगाओ नही तो किडनी बेच देंगे या जान से मार देंगे। इसके बाद फोन काटते  हुए स्विच ऑफ कर दिया।

इसके बाद दूसरी बार साढ़े आठ बजे के आसपास फोन आया और बोला कि हमसे 3 लाख 75 हजार रुपए लिए हुए है कर्जा, आप इसके बाप हैं, कौन हैं, कोई मतलब नही है। हमको पैसा से मतलब है, पैसा भेजिए खलील के एकाउंट पर। इसके बाद 17 फरवरी की सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हम फोन किये तो चार-पांच बात हुआ। हम बोले कि भैया पैसा लिए हुए हैं तो कोई बात नही है बैठ करके निदान कर लेंगे। जो पैसा होगा आपको दे दिया जाएगा। ऐसे करने से कोई मसला थोड़े ही हल होगा। उधर से गाली देते हुए कहा कि जितना कहे उतना कर पैसा लगा चुपचाप। वहीं बगल से कोई बोला कि मोबाइल स्विच ऑफ कर कोई बात नही करना है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।

Related posts

ब्राह्मणों को लेकर महागठबंधन में बवाल !… जेडीयू ने RJD को चेताया, कांग्रेस ने दी नसीहत … कहा ऐसे नेता पर‌ कार्रवाई करे RJD…

Bihar Now

मैथिली छठ गीत के दो गाने रिलीज, लेखिका शोभना ठाकुर ने लिखी मनमोहक गीत…

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दिया महागठबंधन में आने का ऑफर ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो