Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में 29 दिनों से लापता युवक का शव मिलने के विरोध में जबरदस्त बवाल, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप… पुलिस गाड़ी पर पथराव..

सुभाष शर्मा, दरभंगा 

दरभंगा – जिले के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर में स्थानीय लोगो ने एक बार फिर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस पर हमला कर डायल 112 की गाड़ी की शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

दरअसल, 8 फरवरी से भोला राम लापता था। जिसकी गायब होने की सूचना परिजनों ने मब्बी थाना को दी। लेकिन पुलिस ने उसे खोजने की बात तो दूर, आवेदन के आधार पर प्राथमिकी तक दर्ज नही किया।

पुलिस के इस रवैया से खफा परिजनों ने अपने स्तर से लगातार खोजबीन जारी रखा। इसी बीच बेंता और अल्लपट्टी गुमटी के बीच क्रिकेट खेल रहे युवको ने दोनो हाथ व एक पैर कटा एक युवक को देखा। जिसके बाद उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया।

जहां उसकी मौत हो गई। जब एक युवक मिलने की सूचना मिली तो परिजनों ने अस्पताल जाकर देखा तो घायल हुआ कोई और नहीं भोलाराम था इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और आजमनगर मुहल्ले में टायर जलाकर प्रशासन का विरोध करने लगे।

इस दौरान सड़क जाम की सूचना पर पहुँची डायल 112 की पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बूझकर शांत करने के लिए आगे बढ़ी तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए गाड़ी पर हमला कर शीशे को तोड़ दिया।

वही डायल 112 के अधिकारी ने बताया की उन्हें सड़क जाम करने की जानकारी दी गई थी। वह जब आजमनगर पहुँचे तो स्थानीय लोगों उनके वाहन पर हमला कर गाड़ी के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

Related posts

“निजी विद्यालयों को बंद करने के वजाय इन्हें सुधारने हेतु कार्रवाई क्यों नहीं ?…शिक्षा माफिया की सरकार में भागी शिक्षा दारी औऱ दबदबा का परिणाम है ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था” …

Bihar Now

नहर में एक युवक की लाश‌ मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी ! … सजाएंगे महागठबंधन की महफ़िल, RJD विधायक का बड़ा दावा !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो