Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस..

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी की है ।

बताया जा रहा है कि कैथमा निवासी रामानंद कुंवर का पुत्र प्रवीण कुमार आज पान गाछी चौक पर चाय पीने के लिए आए थे और चाय पीकर वह अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे इसी दौरान तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे प्रवीण कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । साथ ही साथ ट्रैक्टर भी गहरे गड्ढे में पलट गई । लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया । बाद में आक्रोशित लोगों ने बेगूसराय मटिहानी पथ को जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं ।

लोगों का आरोप है कि पूरे क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है और प्रशासन मौन बनी हुई है । साथ ही साथ ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा पैसे के लालच में नाबालिक ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए रखा जाता है और यह सभी ड्राइवर अधिक ट्रिप लगाने के चक्कर में तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं जिससे आए दिन ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं । स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह प्रशासन मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चला रही है उसी तरह ट्रेक्टर की भी चेकिंग की जाए ।

देखा जाए तो सुबह सवेरे छात्रों एवं मजदूरों की भी अच्छी खासी भीड़ इन रास्तों से शहर के लिए जाती है । अगर ट्रैक्टर चालकों पर लगाम नहीं लगाई गई तो आए दिन हादसे होते रहेंगे । फिलहाल अभी भी लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग पर अड़े हैं ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Crowne Casino Melbourne

Bihar Now

हजारों समर्थकों के साथ जाप पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रामचंद्र यादव

Bihar Now

बिहार नाउ के रिपोर्टर के सवाल पर SP ने जताई सहमति, 2- 3 दिनों में उद्भेदन करने का दिया आश्वासन…

Bihar Now