Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दिनदहाड़े एक व्यवसाई की सरेराह गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस….

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने अपनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.. अपराधियों ने सरेआम एक कारोबारी की को गोली मार दी है… गोली लगने से घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी मौत हो गई है…

लखीसराय शहर के प्रसिद्ध वाशिंग पाउडर व्यवसायी व प्रोपर्टी डीलर गौतम साव सदर प्रखंड के अंतर्गत झुलौना गांव में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर. शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया है मृतक गौतम साव
शहर के चितरंजन रोड स्थित रानी सती मंदिर के पास के रहने वाले है

मिल रही जानकारियों के अनुसार लखीसराय में वाशिंग पाउडर व्यवसायी व प्रोपर्टी डीलर गौतम साव की हत्या कर दी गई है. गौतम साव की हत्या गांव के पास ही की गई है.

बताया जाता है कि हत्या की यह घटना लखीसराय जिले के झुलौना गांव के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप ही कारोबारी गौतम साव की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक गौतम साव किसी काम से झुलौना की तरफ गए थे और वहीं अपराधियों ने इनको निशाना बना दिया. तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. मृतक को तीन गोलियां लगी हैं. घटनास्थल पर ही सड़क किनारे उन्होने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद लखीसराय के एसडीपीओ रंजन कुमार, कवैया थानाध्यक्ष सहित दूसरे थानों की पुलिस भी पहुंची है. घटना को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

इधर पुलिस हत्या के कारण की छानबीन में जुटी है
जानकारी के अनुसार एक साल पूर्व भी गौतम साव को अपराधियों ने गोली मारी थी। जिसमे वो बच गए थे।

 

Related posts

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लूट की गाड़ी,शराब सहित 4 अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

मोतिहारी में गूंगी नाबालिग के साथ दुष्कर्म, रामलीला देखने गई थी बच्ची…

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा के स्कूल के गेट में दौड़ा करंट, एक छात्रा की मौके पर ही मौत, 9 की हालत गंभीर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो