Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दिल्ली अग्निकांड में सहरसा से 8 मजदूर की मौत की पुष्टि

 

सहरसा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रफुल कुमार दास ने सूचना के अनुसार ज़िले के 8 मजदूर के मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मृतकों के शव को सहरसा लाने की व्यवस्था वरीय अधिकारी बिहार भवन के माध्यम से करने में जुटे होने की बात कही।

वही पीड़ित परिजनों और ग्रामीण सिकंदर खान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दिल्ली में हुए हादसे में नरियार गांव के सात लोगों की मौत हुई है.
मृतकों में नरियार गांव के ही मोहम्मद राशिद, मोहम्मद संजर, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद संजीम, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद फरीद,और मोहम्मद ग्यास हैं.
ग्रामीण सिकंदर खान के अनुसार नरियार गांव के ही मोहम्मद जुबैर ने फिल्मिस्तान इलाके में जैकेट की फैक्ट्री खोल रखी थी. इसकी वजह से गांव के ज्यादातर लोगों को ये उस फैक्ट्री में काम पर लगाए हुए था. रविवार को जैसे ही फैक्ट्री में आग लगने की खबर गांव वालों को लगी तो यहां कोहराम मच गया.
गांव के लोगों ने इस घटना के बाद अपने रिश्तेदारों और बच्चों से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन किसी से किसी को बात नहीं हो पाई.

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन

Related posts

CM नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर व बाढ़ग्रस्त इलाके का लिया जायजा, दिए कई आवश्यक निर्देश…

Bihar Now

कोरोना खौफ के बीच अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही महिला पुलिस…

Bihar Now

आरक्षण के मुद्दे को लेकर दलित विधायकों की बैठक पर शिवचंद्र राम का बयान,कहा – आरक्षण के लिए शुरू से आरजेडी ही लड़ रही है लड़ाई…

Bihar Now