Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली पर आर-पार, 70 सीटों का ‘सुपर शनिवार’…कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू…

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज शनिवार नई सरकार के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है…

मतदान के दिन मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हो चुकी है..दिल्ली में 75 हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के अलावा होमगार्ड सहित अर्धसैनिक बलों के 75 हजार से ज्यादा हथियारबंद जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया है. इसे राज्य चुनाव मुख्यालय (कश्मीरी गेट) परिसर में पहली मंजिल पर बनाया गया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

सीटों की संख्या: 70

उम्मीदवारों की संख्या: 672

वोटर प्रोफाइल

मतदाताओं की कुल संख्या: 1,47,86,382

पुरुष मतदाता: 81,05,236

महिला मतदाता: 66,80,277

सर्विस वोटर्स: 11,608

थर्ड जेंडर वोटर्स: 869

80 वर्ष और इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक: 2,04,830

18 और 19 वर्ष के युवा: 2,32,815

पोल बंदोबस्त

मतदान केंद्रों की संख्या: 2,689

बूथों की संख्या: 13,750

सुरक्षा के इंतजाम

40,000 सुरक्षाकर्मी

19,000 होमगार्ड

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 190 कंपनियां

शाहीन बाग की सुरक्षा बढ़ाई गई है…

शनिवार को मतदान के लिए दिल्ली पुलिस  ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शाहीन बाग में विशेष तौर से बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टुकड़ी को तैनात किया गया है.

इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. कांग्रेस तीसरे नंबर पर दिख रही है….

दिल्ली में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. इसके लिए 40 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं. ईवीएम-पोलिंग बूथ की सुरक्षा अलग से है. करीब 19 हजार होम गार्ड्स की ड्यूटी भी दिल्ली में लगाई गई है.

दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दक्षिण पूर्व जिले के 169 मतदान केंद्रों में से 64 केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है, जबकि जिले में 10 मोटरेबल बॉर्डर पिकेट हैं, जहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आधी रात से ही सीमा बंद कर दी गई है. दक्षिण पूर्व जिले में पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. साथ ही अर्ध-सैनिक बलों की तैनाती की गई है.

ईवीएम, संवेदनशील बूथ और काउंटिंग सेंटर्स की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. दिल्ली में कुल 2689 पोलिंग बूथ में से 545 संवेदनशील हैं. जबकि 21 काउंटिंग सेंटर को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है.

अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह से कोई बाहरी सामान ना आ सके. शराब, पैसे को लेकर कड़ी सख्ती बरती जा रही है.

यमुना पर बोट के जरिये भी पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि पानी के रास्ते अपराधी तत्व के लोग दिल्ली में न घुस सकें. साथ ही अवैध शराब भी राजधानी में रोकी जा सके.

11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

संजीव जस्रौटीया, दिल्ली ब्यूरो हेड,बिहार नाउ

 

Related posts

New Casino Australia No Deposit Bonus

Bihar Now

Breaking : एक बार फिर बम धमाके से दहला भागलपुर ! … इलाके में दहशत का माहौल…

Bihar Now

सहरसा सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र, अपराधी और पीड़ित के बीच जमकर मारपीट, सूचना मिलने के घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now