Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहार

दूध लाने गये शख्स कि सड़क किनारे मिली लाश, सड़क जाम 

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

 

चौठ चन्द्र पूजा के लिए घर से दूध लाने अपने दोस्तों के साथ निकले नूनूलाल मंडल की सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है ।

यह घटना पिपरा प्रखंड क्षेत्र के अमहा वार्ड एन 7 की है जहां नूनूलाल मंडल की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । मृतक नूनूलाल मंडल के परिजन का कहना है कि सोमवार को चौठ चन्द्र त्यौहार है लिहाजा नूनूलाल अपने बाइक टीवीएस स्टार जिसका नंबर बी आर 50 एच 2369 था। बाइक से अपने दो साथियों टुनटुन और मुकेश के साथ दूध के लिए घर से सुबह करीब नौ बजे निकला था । लेकिन करीब एक बजे अमहा सायफन और श्याम नगर के बीच एनएच 106 किनारे नूनूलाल मंडल का लाश मिला जिसके बाद आस आस के इलाकों में सनसनी फैल गयी।

परिजनों का आरोप है कि मृतक के साथियों जो उन्हें अपने साथ लेकर गये थे उन्हीँ लोगों ने उनकी हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया इतना ही नहीं उसका बाइक भी गायब है ।घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

वहीं जाम की सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक के परिजन से पूछताछ कर वापस लौट गयी है इधर सड़क जाम होने के कारण एनएच 106 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है नूनूलाल की हत्या से गांव वाले भी मर्माहत है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

Related posts

NDA को लालू की खुली चुनौती !… “हमारे रहते BJP नहीं बना पाएगी बिहार में सरकार”… JDU ने कहा – 2025 से 30, फिर से नीतीश !…

Bihar Now

रिश्ते हुए तार-तार, 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, चाचा ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

सिविल सेवा 2020 का रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो