Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

DGP साहब, अपराध पर अंकुश कब तक !

गोली की गूंज से दहला सहरसा,दो की हत्या

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

डीजीपी के लाख दावों और कोशिशों के बावजूद अपराधी बेलगाम है और दिन प्रतिदिन अपराधों में इजाफा हो रहा है.एक बार फिर जिले के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरेआम गैंगवार घटना में दो युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया है.जानकारी के अनुसार कल देर रात पुरानी रंजिश एवं आपसी बर्चस्व को लेकर दो गुट में जमकर गोली बारी हुई ,जिसमें एक गुट के कमलेश यादव और ललन यादव नामक दो लोगों की गैंगवार में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के मुंदिचक गांव की बताई जा रही है।गैंगवार में मारे गए दोनों व्यक्ति के बारे में बताया जाता है कि आपराधिक छवि के रहे हैं और आपस में चचेरे भाई हैं। गांव के ही मास्टर रमेश यादव,गुड्डू यादव अपने गुट के लोगों के साथ मिलकर जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश और आपसी बर्चस्व को लेकर रविवार की देर रात ह्त्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को जैसे मिला वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव को कब्जे में ले लिया तो उसके पास से छह जिंदा कारतूस दो खोखा बरामद किया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई । जानकारी के अनुसार जिस युवक की हत्या हुई वह कुख्यात अपराधी कमलेश यादव का भाई है.

 

 

Related posts

चौपाल लगाकर किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Bihar Now

Breaking : हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, एक की घटनास्थल पर ही मौत…

Bihar Now

पटना में होगा IAS की परीक्षा की तैयारी हेतु सेमिनार का आयोजन, IAS टॉपर्स बताएंगे अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र !…

Bihar Now