Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बाबा बागेश्वर को लेकर “RJD” को BJP के‌ केंद्रीय मंत्री का खुला चैलेंज !… “धीरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार करने वाले हो जाएंगे भस्म , है हिम्मत तो गिरफ्तार कर …

बिहार में बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर  फिर से बयानबाजी शुरु हो गई है .. आरजेडी के जगदानंद सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे ने हमला किया है .. अश्विनी चौबे ने‌ आरजेडी पर हमला करते हुए कहा है कि जो लोग ये कह रहे थे कि बाबा बागेश्वर को बिहार आते ही गिरफ्तार करवा दिया जाएगा, वो लोग अब कहाँ हैं ?? …

अश्विन चौबे इतने पर ही नहीं रुके , उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि वैसे लोग जिस दिन बाबा को गिरफ्तार करवाएंगे, उसी दिन वो भस्म हो जाएंगे…बक्सर में मीडिया से बात करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार करने वाले भस्म हो जाएंगे,है हिम्मत तो गिरफ्तार कर,बिना नाम लिए   जगदानंद सिंह पर  पलटवार किया है…

बता दें कि बाबा बागेश्वर को लेकर फिर से बिहार में सियासी बवाल शुरू हो गया है.. मंगलवार देर रात बाबा बागेश्वर के लगे तमाम पोस्टर पर कालिख पोत कर 420 लिख दिया गया.. वहीं तेजप्रताप यादव ने भी‌ मंगलवार को बाबा बागेश्वर पर हमला करते हुए कहा था कि बिहार में कृष्ण राज है न कि कोई और राज .. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बाबा बागेश्वर के हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प वाले बयान पर टिप्पणी की थी ..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि देश का नाम कोई नहीं बदल सकता है.. वैसे जिसको जो बोलना है वो बोले … संविधान को उल्लंघन करने का अधिकार किसी को नहीं है…

Related posts

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बनेगी BJP की सरकार’, परिणाम से पहले चिराग पासवान का दावा

Bihar Now

BJP सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा “कांग्रेस” का हाथ… मुजफ्फरपुर से होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार !…

Bihar Now

बिहार BJP के नए पदाधिकारियों की सूची जारी, जानिए किन्हें मिली कौन सी जिम्मेदारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो