Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

निर्दलीय उम्मीदवार बन गयीं “प्लूरल्स” की पुष्पम प्रिया चौधरी, नहीं दिखा पार्टी का रजिस्ट्रेशन !…

प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष व स्वघोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी को चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी का कैंडिडेट मानने से इंकार कर दिया है. पटना के बांकीपुर से चुनाव लड़ रही पुष्पम को निर्दलीय उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. पटना जिला निर्वाचन कार्यालय ने उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें पुष्पम प्रिया को निर्दलीय उम्मीदवार दिखाया गया है.

दरअसल पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना के बांकीपुर सीट से खुद को द प्लूरल्स पार्टी का उम्मीदवार बताते हुए नामांकन किया था. पुष्पम प्रिया चौधरी इस पार्टी की अध्यक्ष भी हैं. लेकिन पटना के चुनाव अधिकारियों ने जब उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन का ब्योरा ढ़ूढ़ा तो वह मिला ही नहीं. पुष्पम प्रिया की पार्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नहीं उपलब्ध होने के आधार पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने उन्हें निर्दलीय घोषित कर दिया.

वैसे पुष्पम प्रिया ने अपने एफिडेविट में अपनी पार्टी का नाम ‘द प्लूरल्स पार्टी’ भरा है. उनकी पार्टी रजिस्टर्ड तो है लेकिन उसे चुनाव आयोग की मान्यता प्राप्त नहीं हुई है. लिहाजा उनका चुनाव चिह्न भी तय नहीं है. बांकीपुर से किये गये नामांकन में पुष्पम ने अपने लिए शतरंज बोर्ड, लूडो या कैरम बोर्ड में से कोई एक चुनाव चिन्ह मांगा है. पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि का कहना है कि नामांकन के समय पार्टी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नही दिख रहा है. मामला तकनीकी है, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इसकी जांच की जायेगी.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Bihar Now

हिरासत में मौत की अफवाह पर थाने में आगजनी, कई राउंड फायरिंग,

Bihar Now

नीतीश सरकार और चिराग पर पशुपति कुमार पारस का हमला, बोले- बिहार में घृणित अपराध रोकने में सरकार विफल, नरेंद्र मोदी के कारण 5 सीट पर जीत हुई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो