Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू – राबड़ी पर सीएम नीतीश कुमार का जोरदार हमला, कहा – पति-पत्नी की सरकार में बिहार बर्बाद हो गया था, लेकिन अब लौट रहा बिहार का गौरव..

सासाराम। सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को रोहतास जिला के नोखा विधानसभा के राजपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राजपुर के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार काम हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम किए जा रहे हैं।

सीएम नीतीश ने कहा कि पति-पत्नी की सरकार में अपराध चरम पर था। कारोबार खत्म हो गए थे। लेकिन आज बिहार का गौरव फिर से लौटा है और बिहार विकास के प्रगति पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा पशु अस्पताल खोला जाएगा। ताकि पशुओं की भी स्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके।

उन्होंने नोखा के राजपुर में जदयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी के लिए वोट मांगा। इस चुनावी सभा में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी तथा सांसद महाबली सिंह भी शामिल हुए।

संजय, बिहार नाउ, सासाराम

Related posts

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी…

Bihar Now

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने एक अपराधी को मारी गोली,‌ दूसरा पकड़ाया –

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो