Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

“नीतीश कुमार का खेल है, शराबबंदी फेल है”… ” बिहार में पहले होती थी होम डिलीवरी, अब होती है बेड डिलीवरी”…तेजस्वी को नीरज कुमार की नसीहत…

बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की जा रही है.. शराबबंदी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है.. एक ओर जहां तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार को शराबबंदी पर घेरते आ रहे हैं तो वहीं विधानसभा के बाहर आरजेडी नेताओं का शराब बंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया…

विधानसभा के बाहर आरजेडी नेताओं ने कहा कि नितीश कुमार का खेल है ,बिहार में शराबबंदी फेल है.. आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का शराबबंदी पूरे बिहार की जनता के साथ सिर्फ धोखाधड़ी है.. हर जगह हर कस्बे हर मोहल्ले में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है..

भाई बिरेंद्र ने बताया कि पहले शराब की होम डिलीवरी होती थी और अब बेड डिलीवरी होती है.. लगातार नीतीश कुमार के मंत्री रामसूरत राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाई बिरेंद्र ने कहा कि सरकार के रसूखदार मंत्रियों के संरक्षण में सूबे में शराब बिक रही है… और सरकार इस मुद्दे पर फेल है..

भाई बिरेंद्र ने नीतीश सरकार के इस्तीफे की मांग की है..  शराबबंदी को लेकर लगातार विपक्ष ने नीतीश सरकार को पूरी तरह से घेर लिया है… हालांकि जेडीयू के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार के मुताबिक, तेजस्वी यादव की ओर से लगाए गए आरोपों की जवाब कुछ देर बाद मंत्री रामसूरत राय मीडिया के माध्यम से देंगे.. साथी नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया है…

Related posts

सरकार की गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ी धज्जियां, प्रशासन लिखी हुई गाड़ी से एक शख्स ने अपनी बेटी को स्टेशन से लेकर सीधे घर के लिए हुए रवाना, मूकदर्शक बनी रही पटना पुलिस !…

Bihar Now

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने किया निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता को लेकर कई क्षेत्रों का किया दौरा, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

NDA में सियासी घमासान !… NDA सांसद ने बढ़ा दी चिराग के चाचा की टेंशन, चिराग के साथ चुनाव लड़ने का कर दिया ऐलान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो