Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहतास में मर्डर करने के बाद भाग रहे 2 अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला, तीसरे की हालत गंभीर….

रोहतास: बिहार के रोहतास में बुधवार (15 नवंबर) की सुबह हत्या करने के बाद भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. वहीं तीसरे बदमाश की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है.

घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से तीन बदमाश पहुंचे थे. बदमाश दिनदहाड़े पूर्व मुखिया प्रत्याशी और सेवानिवृत्त सैनिक विजेंद्र यादव की हत्या करके भाग रहे थे. गोली मारकर भागते समय बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के पास की है. घायल बदमाश का इलाज बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घटना सुबह दस बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस कुछ कहने से बच रही है. पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है.

इधर घटना को लेकर रोहतास पुलिस ने एक्स के जरिए घटना की पुष्टि की है. लिखा- “दिनांक-15.11.2023, सुबह 10 बजे के करीब विजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की सूचना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मिली है. भीड़ द्वारा मौके वारदात पर कुछ अभियुक्तों को पकड़ने की भी सूचना है. जांच की जा रही है.”

इधर हत्या को लेकर अभी स्पष्ट बात सामने नहीं आई है कि विजेंद्र सिंह को बदमाशों ने गोली क्यों मारी है. इस मामले में जख्मी बदमाश से पूछताछ और विजेंद्र सिंह के परिजनों से जानकारी लेने के बाद मामला साफ होगा. घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं.

विजेंद्र सिंह अपनी जमीन पर घर बनवा रहे थे. इसी दौरान सुबह बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जांच के बाद घटना का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा.

Related posts

Casino 100 Euro Einzahlung Neosurf

Bihar Now

बिहार में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध, पटना की महिला में दिखे लक्षण, अलर्ट जारी ..

Bihar Now

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो