Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार के दो मंत्री आमने-सामने, एक मंत्री बोले उस मंत्री का पुतला जलाओ…

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ साथ उनकी सरकार के भीतर चल रहे खेल हर रोज बाहर आ रहे हैं. अब नीतीश की पार्टी के एक मंत्री का ऑडियो वायरल हुआ है. इसमें वे अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि सरकार में शामिल एक दूसरे मंत्री का पुतला जलाओ, उसके खिलाफ में लिखो. ये ऑडियो मंत्री रत्नेश सदा का है, जो वायरल हुआ है. वैसे,हम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है.

मंत्री का समर्थक उनसे कह रहा है कि भीम संसद क्या सिर्फ अशोक चौधरी का था. इसमें मुशहर जाति के लोग शामिल नहीं थे. फिर अशोक चौधरी ने ऐसा सलूक क्यों किया. मंत्री का समर्थन उनसे कह रहा है कि अगर हम लोग आगे बैठे होते तो ईंट-पत्थर चला देते.

अपने समर्थक से बात कर रहे मंत्री रत्नेश सदा इस वायरल ऑडियो में ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अशोक चौधरी का पुतला जलाओ. उसके खिलाफ में लिखो. समर्थक को कम से कम दो बार कह रहे हैं कि मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाओ. मंत्री अपनी बात को रिपीट भी कर रहे हैं. हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है …

Related posts

पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का योजना बना रहा 5 अपराधी, हथियार व मोबाइल बरामद…

Bihar Now

EXCLUSIVE : दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से सहमा सहरसा, अपराधियों ने पूर्व प्रमुख और उनके साले को मारी गोली,मौके पर ही पूर्व प्रमुख की मौत…

Bihar Now

कोरोना से बिहार में दूसरी मौत, वैशाली के युवक की पटना एम्स में मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो