Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पकड़ुआ विवाह : नव नियुक्त शिक्षक को स्कूल से अगवा कर करा दी शादी, जांच में जुटी पुलिस…

बिहार में एक वक्त था जब पकड़ौआ विवाह खूब चल रहा था। लेकिन अब पटना हाईकोर्ट ने ऐसी शादी को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी शादी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड से सामने आया है।

जहां पर BPSC में चयनित हुए शिक्षक को लोगों ने स्कुल से उठा कर पकडुआ विवाह कर दिया है। शिक्षक बनने के बाद पातेपुर प्रखंड के रेपुरा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक क्लास रूम में पढ़ा रहा है इसी दौरान दो चार चका वाहन पर सवार भाड़ी संख्या में लोग पहुंचे शिक्षक मार पिटाई करते हुए गाड़ी में चढ़ा कर अपने साथ ले गए उस समय लोगों को लगा शिक्षक का स्कुल से अपरहण कर लिया गया है।

इसकी सुचना स्कुल प्रशासन के द्वारा पुलिस को दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पुरे मामले कि जांच पड़ताल में जुटी गई लेकिन गुस्साए लोगों ने पातेपुर ताजपुर मुख्य मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया । लगभग 8 घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर कर सड़क को खुलवाया जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए शिक्षक को बरामद कर लिया है। जिसके बाद लोगों को पता चला कि जिस गांव में स्कूल में पढ़ने गया था वहीं के लोग ने उठा कर शादी करा दिया है।

शिक्षक कि पहेचान महेया मालपुर गांव निवासी स्व सत्यनारायण राय के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुआ है। परिजनों का आरोप है कि रेपुरा गांव निवासी राजेश राय ने अपने सगे-संबंधियों के साथ मिलकर शिक्षक गौतम कुमार का जबरदस्ती अपहरण कर पिस्टल का डर दिखा कर अपनी पुत्री चांदनी कुमारी से पकड़आ विवाह करा दिया है।

शादी से इंकार करने पर शिक्षक के साथ मारपीट भी की गई है। परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपहृत शिक्षक का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा

एक पकडुआ विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस 1 घंटे में ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से लड़का को बरामद कर लेगी बीएससी के द्वारा शिक्षक बने थे उन्हीं का शादी कर दिया गया है। समझ में कुरीतियों फैली हुई है। सामाजिक स्तर पर दूर किया जाना चाहिए

Related posts

लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा… सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान…

Bihar Now

Breaking : उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, चल रही मीटिंग…

Bihar Now

Breaking : इंतजार खत्म, spicejet का पहला विमान (बेंगलुरु) दरभंगा एयरपोर्ट पर किया लैंड, दरभंगा से हवाई सेवा शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो