Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार को चिराग का ओपेन चैलेंज !… ‘दम है तो बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं’…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर बिहार में सियासत तेज है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोगों ने नकार दिया है इसलिए दूसरी जगह ठिकाना तलाश कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने बड़ा चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें, उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नकार दिया है इसलिए वे बिहार से बाहर जगह तलाश रहे हैं।

बिहार में किसी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बिहार के युवा राज्य की सत्ता पलटने वाले हैं। एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि उन्हें कुछ नहीं बनना है, इसपर चिराग ने कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन का ही कुछ नही बनने वाला है। INDIA का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें ये लोग देश का नाम राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

गठबंधन में सिर्फ विरोधाभाष दिख रहा है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नही करेंगी। वहीं उन्होंने सात निश्चय योजना को बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया है।

Related posts

BPSC री एग्जाम की याचिका को HC ने किया मंजूर, 15 जनवरी को होगी सुनवाई…

Bihar Now

Big Breaking: दरभंगा समेत 17 जिलों में नए सिविल सर्जन की पोस्टिंग,कई मेडिकल अफसरों का तबादला.. पढ़िए पूरी लिस्ट…

Bihar Now

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की रेड, मुंबई और कोलकाता में पहुंची टीम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो