Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4 सितंबर से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, देखें आयोग का नोटिस…

बड़ी खबर बिहार लोक सेवा आयोग से निकलकर सामने आ रही है जहां 1.70 लाख शिक्षक अभ्यर्थी की नियुक्तियों को लेकर जो परीक्षा आयोजित करवाई गई थी उसे परीक्षा का परिणाम कब घोषित किया जाएगा यह तारीख आयोग की तरफ से जारी कर दिया गया है।

बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से अधिसूचना जारी करिया कहा गया है कि बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में क्लास 9- 10 और 11- 12 वी के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन सितंबर महीने में शुरू किया जाएगा। आयोग ने बताया है कि विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के क्लास 9- 10 माध्यमिक और 11- 12 उच्च माध्यमिक अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट का सत्यापन उसके मूल प्रमाण पत्र कागजातों के साथ दिनांक 4/ 9/ 2023 से 12/ 9/ 2023 तक जिला स्तर पर किया जाएगा। जबकि राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पटना मुख्यालय में कराया जाएगा।

मालूम हो कि, आयोग द्वारा पहले ही इसकी जानकारी दी जा चुकी है कि रिजल्ट दो चरण में जारी किया जाएगा। पहले चरण में क्लास 9-10, 11-12 के परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। जो की 20 सितंबर के बाद आने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, दूसरे चरण में प्राइमरी परीक्षा यानी क्लास 1 से लेकर 5 तक का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है की सभी 9-12 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तैयार रहना चाहिए जो बहुत जल्द शुरू होने वाला ह

बता दें , इस परीक्षा के बाद जो कट ऑफ की बात हो रही है तो उसके मुताबिक सामान्य तौर पर 11वीं-12वीं में जनरल कटऑफ 50 प्रतिशत तक होगा। 9वीं 10वीं के शिक्षक के लिए जनरल कटऑफ 65 से 70 प्रतिशत के आस-पास रहने की संभावना है। इस बार एनसीईआरटी व एससीईआरटी से ही ज्यादातर प्रश्न पूछे गए। जिन विषयों में कम आवेदन आए हैं, वहां सिर्फ क्वालिफाइंग अंक (40 प्रतिशत) ही नियुक्ति के लिए काफी होगा।

Related posts

Kręci Ruletką W Kasynie

Bihar Now

Secure Pokies Welcome Bonus

Bihar Now

JDU विधायक का विवादस्पद बयान….रखते हैं लाइसेंसी बंदूक, जरुरत पड़ने पर कर देंगे अपराधियों का सफाया… बिहार में योगी मॉडल नहीं,सिर्फ चलेगी नीतीश मॉडल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो