Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश के मंत्री का बड़ा चैलेंज… हिम्मत है तो दलित की थाली में खाना खाकर दिखाएं गिरिराज…

सनातन धर्म की बात करने वाले गिरिराज सिंह को बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्वजीत ने बड़ा चैलेंज दे दिया है। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश के मंत्री ने कहा कि माथे पर तिलक लगा लेने भर से कोई हिंदू नहीं हो जाता।

गिरिराज सिंह में अगर हिम्मत है तो मेरे साथ दलित की थाली में खाना खाकर दिखा दें। खुद को दलितों का सबसे बड़ा हिमायाती बताते हुए मंत्री ने यहां तक कह दिया कि वे दलितों के कपड़े तक धोने को तैयार हैं..

मंत्री ने कहा कि बिहार के गरीब से भी गरीब व्यक्ति का कपड़ा धोने और उसके साथ खाना खाने को तैयार हूं। हिंदूत्व का नारा देने वाले किसी दलित का कपड़ा धोकर और उसकी थाली में खाना खाकर दिखा दें। हिंदू हो या मुसलमान सभी एक हैं, सभी ने मानव जाति में जन्म लिया है।

यही कारण है कि आरजेडी गांव गांव जाकर सभी जाति और धर्म के लोगों को जगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों से बचें। अगर ऐसे लोगों से नहीं बचेंगे तो देश चौपट हो जाएगा और फिर से गुलामी के कगार पर पहुंच जाएगा…

Related posts

कोचिंग के बाथरूम में बेहोशी की हालात में मिली छात्रा, गैंग रेप की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की करेंगे अपील…

Bihar Now

बिजली विभाग की लापरवाही से एक मजदूर की करेंट लगने से मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो