Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से पारा गिरा, जानिए बिहार में अगले दो दिनों का मौसम…

राजधानी पटना समेत आठ जिलों में बुधवार की रात कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से पारा गिरा है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पटना और आसपास के इलाकों में तेज गरज के साथ हवाएं चलीं. इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए बारिश हुई. इसके अलावा नालंदा, बांका, नवादा, रोहतास, अरवल, भोजपुर और औरंगाबाद में भी बारिश हुई है. कई जिलों में अब पारा 40 के नीचे आ चुका है.

राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तरी सीमा से आगे बढ़ चुका है. दो दिनों से बिहार के कई राज्यों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. अगले दो दिन यानी 23 और 24 जून तक राज्य के सभी जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है. आज गुरुवार (22 जून) को राज्य के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज अररिया और सुपौल में भारी वर्षा के साथ वज्रपात एवं तेज हवा की चेतावनी दी गई है…

जमुई, बांका और लखीसराय में बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद राज्य के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. आज राज्य के किसी भी जिले में भीषण गर्मी या उष्ण लहर की चेतावनी नहीं दी गई है. इसके साथ ही राज्य के लगभग सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना है…

Related posts

नीतीश के करीबी MLA का अजीब कारनामा, हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे जदयू विधायक; भाजपा बोली- इन्हें तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार हैं नाराज !… अभी तक आरसीपी सिंह के मंत्री बनने पर नहीं दी कोई शुभकामनाएं संदेश, आखिर सीएम नीतीश कुमार की खामोशी के क्या हैं मायने ?

Bihar Now

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत के बयान पर बिफरी कांग्रेस …. ” बिहार सहित उत्तर भारतीयों से अविलंब माफी मांगे भाजपा “

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो