Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की “खान सर ” से अपील, पूछा – छात्रों के हित में क्यों नहीं खटखटाते हैं न्यायालय का दरवाजा ?…

RRB – NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र आंदोलित हैं… बिहार में उग्र छात्रों ने जमकर बवाल काटा है.. कई जगहों पर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया तो वहीं आज बिहार बंद भी छात्रों ने किया था.. हालांकि इस प्रकरण में छात्रों के हंगामों के बाद रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है..

लेकिन बिहार सहित देश के चर्चित कुछ शिक्षकों पर छात्रों को भड़काने का भी सरकार के अधिकारियों ने आरोप लगाया है.. वहीं पटना का जिला प्रशासन ने बहुचर्चित खान सर पर भी छात्रों को उग्र करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज किया है…

वहीं इस मामले में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मणिभूषण प्रताप सेंगर ने छात्रों से शांति बनाने व कानून के दायरे में रहकर मांग करने की अपील की है तो वहीं उन्होंने खान सर से सवाल किया है..

वरिष्ठ अधिवक्ता मणिभूषण प्रताप सेंगर ने खान सर से सवाल करते हुए कहा है कि खान सर सहित सभी पूजनीय शिक्षकों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों से एक नम्र निवेदन है कि अगर वे वाकई में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस समय चिंतित हैंl तो वे न्यायालय की शरण में क्यों नहीं जाते हैं?

अगर वाकई में छात्रों की भलाई कि आपकी मंशा है तो माननीय न्यायालय में जाएं l कृपया कर छात्रों के भविष्य को बचाने और बनाने का प्रयास करे l

छात्रों के भविष्य की वर्तमान आंदोलन के राजनीतिक रूप लेने के पहले माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पटना उच्च न्यायालय को स्वतः इस मामले पर संज्ञान लेने की कृपा करनी चाहिए l नहीं तो छात्रों को कुछ फायदा हो या नहीं छात्रों का भविष्य सुधरेगा या नहीं पर कुछ लोगों की राजनीति और राजनीतिक मंशा जरूर चमक जाएगी l हमारे पास न्यायापालिका है कानून हाथ मे ना लेकर कानून की शरण में जाना चाहिए l मेरा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय से आग्रह है कि छात्रों के भविष्य के लिए वर्तमान मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेने की कृपा करें l क्योंकि वर्तमान आंदोलन से छात्रों का भविष्य तो नहीं चमकेगा, पर कुछ लोगों की राजनीति जरूर चमक जायेगी l और ऐसा हो भी रहा है lछात्रों से भी कानून हाथ मे ना लेने की अपील करता हूं l

Related posts

बिहार के कोसी में बाढ़ को लेकर “रेड” अलर्ट जारी, जल संसाधन विभाग ने सभी DM को लिखा पत्र… अलर्ट मोड पर बिहार !..

Bihar Now

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड का अमेरिकी कंपनी अंबरी इंक में निवेश…

Bihar Now

Breaking : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी, लूट का विरोध करने पर एक छात्र को मारी गोली… घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो