Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार बंद को लेकर JDU का बड़ा बयान, छात्रों के नाम पर खेला जा रहा राजनीतिक खेल, बंद को बताया असफल

जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने आज राजद एवं महागठबंधन के अन्य घटक दलों द्वारा समर्थित आर०आर०बी० एन०टी०पी०सी० परीक्षाफल से असंतुष्ट एवं आक्रोषित परीक्षार्थियों के बिहार बंद को पूरी तरह से असफल बताया।  झा ने कहा कि पूरे बंद के दौरान छात्रों के नाम पर विपक्षी दलों ने कुंठित मानसिकता एवं अपने अधम राजनितिक एजेंडा पर काम किया है।

झा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ललन सिंह छात्र आन्दोलन के प्रणेता रहे हैं और छात्रों का दर्द अच्छे से समझते हैं।  झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खान सर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की जिसपर रेल मंत्री, भारत सरकार ने त्वरित संज्ञान लिया । अध्यक्ष  का ऐसा मानना है कि खान साहब जैसे शिक्षक बिहार के गरीब और होनहार युवाओं का भविष्य निर्माण करते हैं।

झा ने कहा कि अगर विपक्ष छात्रों के मामलों में संवेदनशील थी तो पूरे प्रकरण में राजद के युवराज, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहाँ थे। उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला विपक्षी दलों द्वारा अत्यंत ही संवेदनहीनता से बदल दिया गया है।

झा ने आगे कहा कि जहाँ ये मुद्दा न कि हमारे राज्य बल्कि देश के कई और राज्यों के छात्रों के भविष्य से जुडा हुआ है, विपक्ष ने इसे अत्यंत संवेदनहीन तरीके से ओछी मंशा से राजनितिक खेल में बदल दिया है। उन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं अपनी राजनितिक मंशाओं से मतलब है।

झा ने छात्रों से ये अपील की है कि वो किसी के बहकावे में ना आयें और अपना भविष्य बनायें। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को केंद्र सरकार भी काफी संवेदनशीलता से देख रही है साथ ही इस बात को फिर से दुहराया कि जदयू के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  ललन सिंह भी हर तरह से छात्रों के हित में हर स्तर पर पैरवी कर रहे हैं।

Related posts

अपने पोते की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे मृतक की दादी समेत 4 गिरफ्तार….

Bihar Now

जेडीयू के दावों को कांग्रेस ने बताया हवा हवाई, कहा – कांग्रेस में टूट की खबर बेबुनियाद,पार्टी के साथ खड़े हैं सभी विधायक…

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की “खान सर ” से अपील, पूछा – छात्रों के हित में क्यों नहीं खटखटाते हैं न्यायालय का दरवाजा ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो