Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पत्रकार के घर पर हुई फायरिंग मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, AIRA संगठन ने की सरकार से मांग…

आरा – भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुरा गांव निवासी हिंदुस्तान दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अश्विन शरण के घर पर गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा हुई फायरिंग की घटना का लेकर अगले दिन शुक्रवार को भोजपुर जिला आइरा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत के नेतृत्व में पत्रकारों की टीम अजीमाबाद थाना पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित करवाई करने की बात कही गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने थानाध्यक्ष से मिलकर अश्विन शरण से जुड़े मामले में शीघ्र करवाई करते हुए घटना में संलिप्त लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की बात क्या की जाए.दिन रात आमजनों की समस्याओं और जनहित में सेवा देने वाले पत्रकारों पर अपराधी तत्वों की हमला निंदनीय है।

इमसें कठोर करवाई होनी चाहिए ताकि पत्रकार के विरुद्ध कोई दुःसाहस करने में सौ बार सोचे। इस मौके पर संदेश के पत्रकार शिनेश्वर कुमार,अश्विन शरण उर्फ चंदन कुमार सहार से हसन इमाम,अतीक अहमद,अनिल राय,अगिआंव से हरेराम गुप्ता,चरपोखरी से कृष्णा कुमार,आनंद प्रकाश छोटू सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार मौजूद थे।

Related posts

संदेहास्पद स्थिति में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौत पर सस्पेंस, जांच जारी…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

धर्मगुरुओं में भी कोरोना का भय व्याप्त, शिष्यों को घर से ही पूजा करने का दिया निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो