Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले का बिहार कनेक्शन !… पाकिस्तान को ‘Thank You’ कहने वाला दरभंगा का नौशाद काशमी गिरफ्तार …

दरभंगा: पहलगाम आतंकी हमला को लेकर बिहार से बड़ी खबर है. दरभंगा के रहने वाले नौशाद काशमी को झारखंड पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार किया है. नौशाद काशमी पर आरोप है कि उसने आतंकवादी हमला के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को धन्यवाद वाला मैसेज पोस्ट किया था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल: झारखंड के रांची विधानसभा से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने एक Hindutva Knight नामक के X पोस्ट को शेयर किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि “बोकारो के ये उलेमा नेता @MNQUASMIMD पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दे रहा है. हिंदू विरोधी पोस्ट भी किए और गौ हत्या में शामिल रहा है. सीपी सिंह से इस मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया.

इसपर रांची विधायक सीपी सिंह ने झारखंड पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने कहा कि एसपी बोकारो को इस गंभीर मामले से अवगत कराया है. अपेक्षा करता हूं कि इस मामले में पूरी गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और कठोर से कठोर धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करें. सीपी सिंह ने कहा कि “यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं, एक मानसिकता है जो भारत के लिए खतरा है. अब नरमी नहीं, सख्ती ज़रूरी है.”

Related posts

Achieve Australia Casino

Bihar Now

राजद दल‌ की बैठक में शिक्षा मंत्री को तेजस्वी की हिदायत, लालू ने दिया टास्क …

Bihar Now

स्कूल बंद करने पर गुस्से से लाल हुए केके पाठक…सवालिया लहजे में पूछा , क्या शीतलहर सिर्फ स्कूलों पर गिरती है ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो