Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पानी की सैलाब के बीच जिंदगानी, कई गांवों में बाढ़ की दस्तक…

मोतिहारी में हो रहे लगातर बारिश के कारण ढाका पताही से हो कर गुजरने वाली लाल बकया और बागमती उफान पर है। दोनो नदियों के पानी काफी तेजी से पताही प्रखंड देवापुर, बेलवा,पताही, जिहुली कोदरिया , सुगापिपर, फेनहारा प्रखंड के मधुबनी, रतनवा, कालूपाकर, पिपरा मनकरवा, देवकुलिया, गोविंद बारा सहित दर्जनों गांव में काफी तेजी से घुस रहा है। इतना ही नहीं देवापुर बेलवा पथ , कोदरिया सुगापिपर पथ, कोदरिया फेनहारा पथ पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है।

बढ़ते पानी और लहरों की तेज आवाज सुन लोगो मे दहसत का माहौल बन गया है। लोगो के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। घर दरवाजा सब जगह पानी मे डूबे है। लोग आखिर जाए तो जाए कहा । सभी अपने घर को छोड़ उचे जगह पर शरण ले रहे है। हर वर्ष सरकार बाढ़ मरामती के नाम पर लाखों रुपये खर्च करती है। लेकिन हर वर्ष इसी तरह सैलाब अपने साथ लोगो की कमाई को बहा ले जाती है। इस बाढ़ के पानी से किसानों धान के फसल पूरी तरह बर्बाद हो गए। अब किसानों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया ही की किसानों के धान के फसल छति का लाभ दिया जाए।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

बशर्न्नू्र्ट्नू्र््नू्र्ट्नू्र्नू्र््न्नू्र्ट्नू्र््नू्र्ट्नू्र्नू)

Related posts

मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्णिया समेत कई ठिकानों पर IT का छापा, आंख खुलते ही धमक पड़े इनकम टैक्स के अधिकारी…

Bihar Now

पुलिस मुस्तैदी के दावों की खुली पोल, बेगूसराय में शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार…

Bihar Now

NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद लिया फैसला..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो