Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस टीम पर शराब माफियाओं का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

सीवान में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर लगातार दूसरे दिन हमला हुआ है। घटना जिले के जीबीनगर थाना के रौजागौर गांव में घटी। सोमवार की सुबह छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया।

इस हमले में एक तरफ जहां इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार को गंभीर चोट आयी है वहीं अन्य कई जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब कारोबारियों द्वारा दो महिला कांस्टेबल को बंधक बना लिया गया है।

इधर जिले में लगातार दूसरे दिन पुलिस पर शराब कारोबारियों के हमले की खबर से पुलिस महकमा सकते में हैं। वहीं घटना की सूचना पर जिले के आला अधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच चुकी है। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेने के मूड में है।

राजेश कुमार, बिहार नाउ, सीवान

Related posts

‘ठीक बा सब के ससुराले के पार्टी बा.. लालूए यादव के ना’ आनंद मोहन पर भड़कीं राबड़ी, यह भी बताया केके पाठक क्यों नहीं सुन रहे नीतीश की बात

Bihar Now

रिलायंस जियो की बादशाहत बरकरार, जुलाई में जोड़े 65 लाख यूजर्स…

Bihar Now

भागलपुर में बम ब्लास्ट, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो