Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

“पोलियों की दो बूंद हर बार, पोलियों पर जीत रहे बरकरार “… सैकड़ों की तादाद में बच्चों ने निकाली पल्स पोलियों जागरुकता रैली …

7 लाख 696 घरों में जाकर 6 लाख 44 हजार 20 बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक…

दरभंगा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर बेनीपुर से शनिवार को पल्स पोलियो जागरूकता को लेकर करीब पांच सौ बच्चों ने रैली निकाली. जो माधोपुर ग्राम होते हुए वापस विद्यालय पहुंची.

रैली में बच्चों की ओर से पोलियो की दो बूँद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार नारा लगाया गया. इस रैली को डीआईओ डॉ एके मिश्रा, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार प्रभाकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. मौके पर डीआइओ ने बच्चों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नहीं रहे इस पर नजर रखने की बात डीआईओ ने कही.

डॉ मिश्रा ने बताया कि 20 से 24 जनवरी तक पुरे जिला में चिन्हित जगहों पर सात लाख छह 96 घरों में जाकर छह लाख 44 हजार 20 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है..

रैली के पश्चात बच्चों को पल्स पोलियो, एवं नियमित टीकाकरण पर उन्मुखीकरण किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने बिहार का मानचित्र बनाया. यूनिसेफ एसएमसी शशि कांत सिंह ने बताया गया कि इस विद्यालय का राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में भागीदारी काफी सराहनीय है..

प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार प्रभाकर ने कहा कि विद्यालय में साफ- सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी बच्चों को हमेशा उपलब्ध कराई जाती है. मौके पर ओमकार चंद्र, पंकज कुमार, देवेश्वर चौधरी, मो. कमरे आलम, सुधा खा, नीतू झा, मो. निजामुद्दीन, श्रीमुखी कुमारी, ललित कुमार यादव, राजेश कुमार झा, गीता कुमारी आदि मौजूद थे.

Related posts

अपराध की योजना बनाते अवैध हथियार व कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार …

Bihar Now

बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस,कोरोना से नॉन वेज का नहीं है कोई कनेक्शन…

Bihar Now

बिहार में लॉक डाउन बढ़ाने की अवधि की खबर गलत, IPRD ने ट्वीट कर दी जानकारी..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो