Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बालू माफिया का आतंक, जमुई में बाइक सवार दारोगा व होमगार्ड जवान को रौंदा, SI की मौत…

बिहार में बालू माफियाओं की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। अवैध खनन के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के अपर थानाध्यक्ष (दारोगा) प्रभात रंजन व एक जवान को कुचल दिया। इसमें दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान की हालत गंभीर है। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही। इधर, घटना में घायल हुए एक होमगार्ड जवान का इलाज शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मृत दारोगा की पहचान वैशाली जिले के महनार निवासी प्रभात रंजन के रूप में हुई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर शोर्य सुमन, मुख्यालय एसडीपीओ अभिषेक कुमार सिंह समेत पुलिस की कई वरीय पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि दारोगा प्रभात रंजन जमुई के गरही थाने मे अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि मोहली टांड़ नदी से अवैध बालू तस्करों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक से छापेमारी के लिए मोहली टांड़ पहुंचे तो देखा कि अवैध बालू लोड ट्रैक्टर आ रहा था।

अपर थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की तो ट्रेक्टर सवार ने अपर थानाध्यक्ष को कुचल दिया। इसमे दोनों घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जांच कर रहे चिकित्सक ने अप्पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे शहर की निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Related posts

दरभंगा में नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप का आगाज, 22 राज्यों की टीम कर रही है शिरकत..

Bihar Now

बिहार में MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दरभंगा से मो.इम्तियाज नूरानी को बनाया उम्मीदवार…

Bihar Now

बच्चा चोरी के जुर्म में महिला एवं पुरुष की पिटाई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो