Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कहते हैं. वहीं, आज उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के भीम सिंह भवेश का नाम लिया.

पटना: ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को पर्यटन और सामाजिक मुद्दे सहित कई विषयों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के भीम सिंह भवेश (Bhim Singh Bhavesh) की चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनगिनत लोग निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं. ऐसा ही एक उदाहरण बिहार से है. भीम सिंह भवेश मुसहर समुदाय के करीब आठ हजार बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराया है. उन्होंने एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की बेहतर सुविधा मिल रही है.

पीएम मोदी ने की भीम सिंह की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति की सीख है – ‘परमार्थ परमो धर्मः’.यानि दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है. इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग निःस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं. ऐसे ही एक व्यक्ति हैं बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश जी. अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के बीच इनके कार्यों की खूब चर्चा है.

‘उन्होंने 100 से अधिक चिकित्सा शिविर लगवाए’

पीएम मोदी ने कहा कि भीम सिंह जी, अपने समुदाय के सदस्यों के जरूरी दस्तावेज़ बनवाने में, उनके फार्म भरने में भी मदद करते हैं. इससे जरुरी संसाधनों तक गांव के लोगों की पहुंच और बेहतर हुई है।. लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए उन्होंने 100 से अधिक चिकित्सा शिविर लगवाए हैं. जब कोरोना का महासंकट सिर पर था, तब, भीम सिंह जी ने अपने क्षेत्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए भी बहुत प्रोत्साहित किया. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मन की बात कार्यक्रम अगले तीन माह तक प्रसारित नहीं होगा.

Related posts

मोतिहारी में छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव… गाड़ी छोड़ भागे पुलिस के जवान… गांव में भारी मात्रा में शराब होने की मिली थी गुप्त सूचना…

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन, कानून का राज कायम करने में सिर्फ सरकार की नहीं, न्यायपालिका की अहम भूमिका – सीएम नीतीश कुमार

Bihar Now

रमेश झा महिला महाविद्यालय में भी मनाया गया भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री का जन्मदिन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो