Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मांझी के समर्थन में तेजस्वी, बोले- नीतीश कुमार की पार्टी में 3 कैकयी के साथ एक मंथरा भी

बिहार में सियासी महाभारत में रामायण के किरदारों का खूब जिक्र हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार के अलग-बगल कैकयी होने की बात फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव ने की थी. जिसे जीतन राम मांझी ने आगे बढ़ाते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार के अगल-बगल तीन कैकयी हैं. जिसको सही ठहराते हुए आज तेजस्वी यादव ने तीन कैकयी के साथ एक मंथरा भी नीतीश कुमार के साथ होने की बात कही है.

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का आज से दूसरा चरण आज यानी 25 फरवरी से शुरू हो रहा है.जो 28 फरवरी तक चलेगा. तेजस्वी यादव, राबड़ी आवास से दूसरे चरण की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. उससे पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मांझी जी जो बातें कह रहे हैं वो ठीक है अगर उनके चार विधायक नहीं होते तो सरकार चली जाती. उन्होंने कहा तेजस्वी ने कहा कि मांझी जी कल कह रहे थे की नीतीश कुमार की पार्टी में तीन केकई है. लेकिन, हम कहते हैं कि न सिर्फ तीन केकई बल्कि एक मंथरा भी उनकी पार्टी में हैं और समय आने पर इसका भी हम लोग खुलासा करेंगे.

वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह का राजनीतिक क्रम चल रहा है, तो एक बड़ा सवाल उठता है कि अब तक एक महीना हो गया है और अभी तक मंत्रीमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ? आखिर क्या कारण है. मुख्यमंत्री को इस बारे में बताना चाहिए.यह सबसे बड़ा मुद्दा है.

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कितना पलटेंगे इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है. सुबह पलट कर कहीं और जाएंगे और शाम में कहीं और पलट कर जाएंगे. इसके बाद तेजस्वी से सवाल किया गया कि जदयू का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के हित में पलटी मारते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि- इसमें हित है या अहित ये तो उन्होंने पहले समझना चाहिए.

Related posts

Breaking : तेजप्रताप की अचानक बिगड़ी तबीयत ,बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत…तेजप्रताप के पास पहुंचे तेजस्वी यादव…

Bihar Now

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जारी रहेगा भाजपा का विजय अभियान, अविश्वास प्रस्ताव पर तय हार खोलेगी विपक्षी गठबंधन की पोल…

Bihar Now

बिहार का सबसे धूर्त नेता हैं नीतीश कुमार, समर्थन वापस लेगी RJD !… बैठक में जो फैसला लिया जाएगा,उसके लिए तैयार – RJD विधायक …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो