Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में 10 दिनों के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन , सभी DM ने दी सहमति..

बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप से जूझने के लिए लॉकडाउन का कदम उठाया जा चुका है, जिसे बढ़ाने के बारे में रविवार शाम तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा ऐलान कर सकते हैं. इस संबंध में ताज़ा खबर है कि बिहार में लॉकडाउन को अभी और कुछ समय के लिए बढ़ाया जा सकता है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में रविवार को फैसला होना है।

बिहार में कोविड 19 के खिलाफ छिड़ी जंग में लॉकडाउन और बढ़ेगा या नहीं, इस सवाल पर विचार करने के लिए सीएम नीतीश कुमार कई अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं और कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 7 से 10 दिनों तक के लिए राज्य में लॉकडाउन को और बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि आज रविवार, 23 मई को आपदा प्रबंधन की लॉकडाउन बढ़ाने पर निर्णय को लेकर अहम बैठक बुलाई गई है। गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि बैठक में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को लॉकडाउन की पूरी अद्यतन जानकारी दी जाएगी। उनकी सहमति के बाद मुख्‍य सचिव राज्‍य में लॉकडाउन-3 की घोषणा कर सकते हैं। पहला लॉकडाउन 5-15 मई तक था। दूसरे लॉकडाउन 25 मई को खत्‍म हो रहा है। इस बार लॉकडाउन के गाइडलाइन में भी कुछ बदलाव होगा। शहरों में लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है, मगर गांवों में इस बाद सख्‍ती होगी।

इस बीच बड़ी खबर यह है कि मुख्‍य सचिव की वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से हुई बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने इसे बढाने की सिफारिश की है। लॉकडाउन भले ही बढ़ जाए, लेकिन इसके तीसरे चरण की गाइडलाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल किराना दुकान, दूध, सब्‍जी और कृषि से जुड़ी कुछ दुकानों को सुबह के वक्‍त केवल चार घंटे के लिए खोलने की अनुमति दी गई है। दुकानदार चाहते हैं कि इस अवधि को बढ़ाया जाए। खासकर शहरी क्षेत्र के दुकानदार इसमें बदलाव के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में सुबह 10 बजे ही सभी दुकानें बंद कर दी जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधों की सख्‍ती बढ़ा सकती है।

अगले कुछ दिनों में खरीफ फसल के लिए खेतों में गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इसे देखते हुए सरकार कृषि कार्य और इससे संबंधित दुकानों पर छूट का दायरा बढ़ा सकती है। सरकार का पूरा ध्‍यान है कि लॉकडाउन का असर कृषि कार्य पर नहीं पड़े। खाद-बीज की दुकानों को फिलहाल हफ्ते में केवल दो दिन सोमवार व गुरुवार को सुबह छह से 10 बजे तक ही खोलने की इजाजत है। यह अवधि बढ़ाई जा सकती है।

Related posts

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बिहार में 10 सीटों पर लडी़ थी, अब तेजस्वी और नीतीश घोषणा कर दें कि 2024 में कांग्रेस को बिहार में कितने सीटें देंगे ?

Bihar Now

Big Breaking: खबर चलाने पर एक पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, जेडीयू नेता चंद्रिका राय के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी धमकी…

Bihar Now

अनियंत्रित स्कार्पियो ने परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभिभावक को मारी टक्कर, 6 घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो