Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बक्सर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, गांव में खरीद कर पी थी शराब, जांच में जुटी पुलिस..

शराबबंदी वाले बिहार में मुख्यमंत्री का गृह जिला नालंदा, इसके बाद छपरा और अब  बक्सर में बुधवार देर रात 6 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, तीन की हालत गंभीर है। मामला डुमरांव के आमसारी गांव का है। मृतक के परिजनों ने बताया, ’26 जनवरी की रात मचान पर बैठकर आठों ने शराब पार्टी की थी। इसके बाद आधी रात को सबकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले जाते तब तक 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 की हालत गंभीर है।’

परिजनों का कहना है, ‘गांव के ही एक आदमी से जहरीली शराब खरीदी थी। गांव में शराब बनती है।

मरने वालों में आमसारी गांव के आंनद कुमार (20), रिंकु सिंह (35), दीनू सिंह (48), शिव मोहन यादव (45), सुखु मुसहर (55) शामिल हैं। वहीं, बंटी सिंह, मुन्ना चौधरी और संजय चौधरी की हालत गंभीर है। सभी को बक्सर शिवरात्रि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

बक्सर ASP श्री राज कुमार ने बताया, ‘मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

पुलिस की तत्परता से टली गई मॉब लिंचिंग की बड़ी वारदात…

Bihar Now

पटना के गायघाट के पास बालू से लदा नाव गंगा में पलटा… 10 लोगों को किया गया रेस्क्यू, एक की खोज जारी… नाव पर सवार कुल 11 लोग थे..

Bihar Now

Breaking : पटना में रोजाना नहीं खुलेंगी हर दुकानें… कौन दुकानें कब खुलेगी.. जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो