Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बक्सर में संदेहास्पद परिस्थिति में मृत एक व्यक्ति को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पहुंचाने वाले लोग मौके से हुए गायब…

बक्सर: नया बाजार इलाके में काम कर रहे एक मिस्त्री की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उस की करंट लगने से मौत हुई है जबकि, परिजन ऐसा बता रहे हैं कि, उसे जहर देकर मारा गया है बताया जा रहा है कि उक्त मिस्त्री को तीन चार व्यक्तियों ने मिलकर सदर अस्पताल में पहुंचा दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन, पहुंचाने वाले व्यक्ति मौके से गायब हो गए. बताया जा रहा है कि वह मृतक का मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड तक लेकर चले गए. उन्हीं व्यक्तियों ने मिस्री के फ़ोन से ही उसकी पत्नी को फोन कर उसकी मृत्यु की जानकारी दी. बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर निवासी हरिहर राम पिता बुधन राम सुबह आठ बजे  के करीब बक्सर काम करने आया था. घरवालों के अनुसार हरिहर राम राज मिस्त्री का काम करता था और बक्सर के नया बाज़ार में ही कर रहा था. इस बीच रविवार की दोपहर अचानक उसके सथ कुछ घटना हो गई जिसके बाद संभवतः साथ के मजदूरों  ने गंभीर स्थति में उसे अस्पताल पहुंचाया और गायब हो गए. उन्होंने मृतक की पत्नी को बताया था कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है लेकिन, अस्पताल कर्मियों के अनुसार जिस समय हरिहर राम अस्पताल पहुंचाया गया था तब उसके मुंह से झाग निकल रहा था. ऐसे में वह उसे जहर देकर मार डालने की बात कह रहे हैं.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई. शव लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया गया.

न

Related posts

पप्पू यादव को भारी सुरक्षा के बीच वीरपुर उपकारा से भेजा गया दरभंगा DMCH, समर्थकों की उमड़ी भीड़..

Bihar Now

सरकारी अधिसूचना के बावजूद जिला शिक्षा विभाग पर कोई असर नहीं

Bihar Now

Free Online Pokies Casino

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो