Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

होली को लेकर शराब तस्करी जोरों पर, भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

धीरज कुमार, बक्सर 
बक्सर जिले से है जहां सिमरी थाना पुलिस ने एक मिनी पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सुंदरपुर मोड से दुबौली  को जाने वाली सड़क  पर शराब कारोबारी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था । इसी बीच पश्चिम दिशा से एक मिनी पिकअप वाहन आई हुई दिखाई दी।

जब पुलिस वाहन को वाहन चालक ने देखा तो वाहन को पीछे की तरफ घूमकर भागने की कोशिश की । इसके बाद पुलिस बल के जवानों के साथ मिनी पिकअप वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया । और थाने पर लाया गया जब मिनी पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसके अंदर बने तहखाना से लगभग 100 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया ।

कुल शराब 887.4 लीटर शराब और पिकअप वाहन को जप्त करते हुए डुमरांव थाना क्षेत्र के  कुल्हांवा गांव निवासी राज कुमार पासवान कुशलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव शराब कारोबारी को गिरफ्तार  करते हुए  कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Related posts

मधेपुरा में डीएम के तुगलकी फरमान पर प्रसिद्ध सिंहेश्वर मेला की रोनक पर लगा ग्रहण.

Bihar Now

मोतिहारी डीएम की सराहनीय पहल, सड़कों पर भटकने वाले बेजुबानों के लिए भोजन का कराया बंदोबस्त…

Bihar Now

पप्पू यादव ने फिर बोला नीतीश कुमार पर हमला, कहा – सीबीआई के डर से भगवा रंग मे रंग गया है विपक्ष

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो