Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बगहा पुलिस की ओर से युवा संवाद समारोह का आयोजन,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास वैभव ने दी युवाओं को मंजिल तक पहुंचने का मंत्र..

कोई काम बड़ा नहीं होता, व्यक्ति के पास संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए, तभी व्यक्ति अपनी मंजिल तक पहुंच पाता है। उक्त बातें आई जी सह विशेष सचिव गृह विभाग बिहार पद पर कार्यरत विकास वैभव ने कहा।

पीयूएसटी महिला महाविद्यालय में कुमार फाउंडेशन टीम द्वारा आयोजित बगहा पुलिस जिला रजत जयंती एवं युवा संवाद समारोह में मौजूद थे।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद युवाओं को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि 2 अगस्त 2006 में पुलिस अधीक्षक के रूप में बगहा ज्वायंन किया था। आने के पहले बगहा के विषय में बहुत कुछ सुन रखा था। यहां पर जब ब्लैक पैंथर लागू हुआ था, उसके हश्र के विषय में सुन रखा था, परन्तु यहां परिवर्तन करने के लिए मन में ठान रखा था। उन्होंने कबीर और स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज में उनलोगों ने परिवर्तन के लिए ठान रखा था, जो पूरा किया, उसी तरह युवाओं को परिवर्तन करने के लिए पहले दृढ़ संकल्पित होना पड़ेगा।

समारोह को बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार जाधव ने भी सम्बोधित किया, उन्होंने कहा कि वैभर सर के पद चिन्हों पर चलते हुए कुछ काम भी कर लिया, तो मैं अपने को धन्य समझूँगा, क्योंकि सर के कामों को सभी प्रशंसा कर रहे हैं।मेरा प्रयास रहेगा कि यहाँ लोगों के बीच विधि-व्यवस्था बनी रहे।वहीं बगहा एसडीएम शेखर आनंद ने भी विकास वैभव के कामों की सराहना की।

राजेश कुमार, बिहार नाउ

Related posts

मैनेजर ने ही लुटवा दिए फाइनेंस बैंक के 38 लाख रुपए, लूटे गए 30 लाख सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार …

Bihar Now

पटना हाई कोर्ट से शिक्षा विभाग को बड़ा झटका… नए BPSC शिक्षकों को प्रिंसिपल बनाने के आदेश पर रोक…

Bihar Now

MLC सुनील सिंह की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो