Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने किया वृक्षारोपण, मौके पर कई मंत्री रहे मौजूद..

अशोक चौधरी, मंत्री, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना ने आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के 70वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर पोलो रोड इलाके में सत्तर वृक्ष लगाये साथ ही लोगों से अपील की कि वो भी अपने प्रियजनों के जन्मदिवस पर वृक्ष लगाएं। इस अवसर पर उनके साथ बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्री  सुमित कुमार सिंह तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान ने भी वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मंत्री  अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी के लिए इस प्रदेश में जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की है तथा हम सभी लोग अगर जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि हरियाली बनी रहे तो हम सभी के लिए मुख्यमंत्री का अभियान एक सबक है। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में हमारे नेता के कार्यकाल में बिहार में हरित क्षेत्र का सुनियोजित लक्ष्य बनाकर वृहद विस्तार हुआ है।

चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार आज हम महात्मा गाँधी और महामना मदन मोहन मालवीय जी को उनके द्वारा किये गए लोकहित के पुनीत कार्यों के लिए याद करते हैं, हमारी आने वाली पीढियां हमारे नेता नीतीश कुमार जी को उनके विकासशील विज़न और उसके क्रियान्वयन हेतु याद करेगा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना की कल्पना कर हरित बिहार बनाने का निश्चय किया है और उनके इसी निश्चय में अपनी सहभागिता देते हुए उनके जन्मदिन पर आज हमने 70 वृक्ष लगाये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता के जन्मदिवस पर हरित बिहार के उनके निश्चय को देखते हुए इस से बेहतर उपहार नहीं होगा।

इस कार्यक्रम में युवा जद यू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, जद यू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद, पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भरद्वाज, जद यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक निषाद, जद यू नेता संजय सिन्हा, उदय शर्मा, युवा जद यू नेता सौरभ सिंह यादव, धर्मेन्द्र कुमार झा सहित कई लोग शामिल हुए।

Related posts

CAA के समर्थन में हो रहे राष्ट्रीय उलेमा कांफ्रेंस में जोरदार हंगामा, विरोध के लगे नारे…

Bihar Now

फिल्म ससुर बड़ा पैसे वाला फ़ेम निर्माता – निर्देशक अजय सिन्हा की फिल्म “सब पे भारी जेनऊधारी” का फर्स्ट लुक हुआ आउट…

Bihar Now

Victorious Pokies Online Play Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो