Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“बजट नहीं ,देश की जनता के साथ ठगी है ये… बिहार के साथ तो हमेशा NDA की सरकार ने सौतेला व्यवहार किया”

केंद्रीय बजट पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बिल्कुल वाहियात है और देश की जनता के साथ ठगी है..यह बजट आम आदमी के बिल्कुल अहित है..इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ेगा…

मदन मोहन झा ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बड़े घरानों की सरकार है न की आम लोगों की..साथ ही उन्होंने कहा कि देश की लचर अर्थव्यवस्था के बीच LIC और बैंक को प्राइवेटाइज करने की दिशा में ले जाना देश को गिरवी रखने के बराबर है…

मदन मोहन झा ने केंद्र और बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए सरकार हमेशा से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है.. लेकिन इस बार उससे भी बढ़ गया.. हालांकि जनता इस चीजों को समझ चुकी है और अब तीन चार साल तो छोड़िए,तीन दिन झेलने के मूड में नहीं है…इसका खामियाजा दोनों सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा…

संजीव जस्रौटीया, दिल्ली ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

Related posts

बिहार में कोरोना से पहली मरीज की मौत, पटना एम्स में था भर्ती…

Bihar Now

अचानक पुलिस इंस्पेक्टर के बुलेट में आग लगने से अफरा तफरी…

Bihar Now

हड़ताली शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया सरकार का विरोध…

Bihar Now