Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाढ़ का जायजा लेने के दौरान बाल-बाल बचे JDU विधायक, नदी की तेज धारा में बहने लगी विधायक की गाड़ी, स्थानीय लोगों की मदद से बचे विधायक…

दरभंगा के बेनीपुर के स्थानीय विधायक प्रो0 विनय कुमार चौधरी बाढ़ प्रभावितों की सुधि लेने के दौरान स्वयं नदी की तेज धारा में बहते बहते बाल-बाल बचे।
हुआ यूँ कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लवानी गांव से पिपरा गांव का हाल जानने के लिए विधायक अपने सेंट्रो कार से अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ पिपरा गांव की ओर रवाना हुए ।

रास्ते में कमला नदी का पानी लवानी पीपड़ा सड़क पर लगभग 300 फिट में ओवरफ्लो कर रहा था । जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी अपने टीयूवी गाड़ी एवं अंचलाधिकारी सूमो गाड़ी से तो पार कर गए लेकिन विधायक श्री चौधरी का गाड़ी पानी की तेज धारा में बहने लगी ा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक को किसी तरह गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और गाड़ी को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला फिर विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सुधि लेने को आगे बढ़े ।

Related posts

आर्मी वाहन‌ की चपेट में आने से दो किशोर सहित तीन की मौत…

Bihar Now

दिल्ली अग्निकांड में सहरसा के 6 लोगों की मौत, एसडीओ ने की पुष्टि

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की “खान सर ” से अपील, पूछा – छात्रों के हित में क्यों नहीं खटखटाते हैं न्यायालय का दरवाजा ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो