Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों जांच के बाद नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु…

पटना के मेदांता अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड के साथ-साथ एटीएस की टीम जांच करने पहुंच गई इसे लेकर अस्प्ताल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों को अनहोनी की आशंका जाहिर होने लगी लेकिन स्थानीय कंकड़बाग थाना की पुलिस ने लोगों को जानकारी दिया कि रूटीन जांच को लेकर जांच टीम पहुची थी।

वही मेदान्ता अस्पताल में जांच करने पहुची टीम डेढ़ घंटे के जांच के बाद अस्पताल के अंदर किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद डॉग स्क्वायड समेत तमाम टीम बैरंग वापस लौट गई..

वही मौके पर पहुचे कंकड़बाग थाना अध्यछ रवि शंकर सिंह ने बताया कि मेदांता मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ एटीएस की टीम मौके पर जांच करने पहुंची थी।घंटों जांच करने के बाद कुछ भी बरामद नहीं हुआ है…

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम मेदांता अस्पताल समेत देश के सभी राज्य ने मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसे लेकर देशभर के सभी मेदांता अस्पतालों में जांच के लिए स्वान दस्ता समेत कई टीम मौके पर पहुच कर जांच किया लेकिन कहीं भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Related posts

नीतीश कुमार की विकास गाथा को “अभियान” के जरिए अवगत कराने की कवायद… अशोक चौधरी के नेतृत्व में 2025 तक चलेगा “मेरा नेता,मेरा अभिमान” कार्यक्रम…

Bihar Now

तेजस्वी को नीतीश का जवाब, हमारे साथ काम किए गए 1 साल 8 महीने का अपना अनुभव तो बताइए…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद, तमाम सोशल साइट्स पर बैन, सरकार का बड़ा कदम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो