Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बाबा बागेश्वर को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ बोले- ‘संत जब-जब…’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि सत्संग और सियासत दोनों दो बात है. संतों का सत्संग से लगाव रहता है और सियासी लोगों का राजनीतिक बयान से. धीरेंद्र शास्त्री जितने दिन चाहे बिहार में रहे हम तो चाहेंगे कि बिहार से वो जाए ही नहीं. सत्संग करें, सनातनियों और आम आदमी में सद्भावना कायम करें लेकिन सियासी बयान से बचे.

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि सियासी लोगों को भी चाहिए कि संतों पर बयानबाजी न करें. लेकिन इसके लिए सबसे बड़ा आदर्श संत होंगे कि वो सत्संग छोड़कर सियासी बयानबाजी न करे. क्योंकि संतों का सम्मान सनातन में बहुत ज्यादा है भारत में बहुत ज्यादा है और बिहार में सबसे ज्यादा है. ये भारत ऋषि-मुनियों का रहा है संतों का रहा है. संत जब-जब सियासत में पड़ा है उनकी भी आलोचना हुई है और सियासी लोगों की भी आलोचना हुई है. राजेश राठौड़ ने कहा कि सत्संग करने वाले सभी धर्म शास्त्रीयों से आग्रह है कि वो सत्संग करें ताकि सनातनी ही नहीं हर आवाम उनके प्रति आदर का भाव रखे

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ठीक ही कहा है कि उन्हें बिहार आने से कोई रोक नहीं सकता. जो लोग संविधान लेकर घूमते हैं उसी में लिखा हुआ है, अभिव्यक्ति की आजादी. हर किसी को अपने पंथ और मजहब को मानने का अधिकार है. कोई भी व्यक्ति अपने धर्म का प्रचार कर सकता है. अपने पंथ का प्रचार कर सकता है अपनी पूजा-पंथी का प्रचार कर सकता है. उन्होंने जो कहा वो ठीक कहा कि किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया है जो देश में कहीं भी किसी को जाने से रोक सके. यह देश सभी का है किसी की बापौती नही है.

अरविंद सिंह ने आगे कहा कि जो लोग फ्रस्ट्रेशन के शिकार हैं उनका कोई जवाब नहीं है. ऐसे लोगों के लिए मानसिक आरोग्यशाला में जगह है वह मानसिक आरोग्यशाला में जाकर अपना इलाज कराए. किसी भी धर्म का विरोध करने से उस धर्म का प्रचार बढ़ता है. हम सब सनातनी हैं हम लोग बागेश्वर धाम सरकार का स्वागत और अभिनंदन करते हैं.

Related posts

एप्प के जरिए कालाबजारी को रोकने की कवायद, SDO ने किया एप्प लॉन्च …

Bihar Now

Breaking : नीतीश सरकार को‌ बड़ा झटका… हाईकोर्ट ने रिव्यू पिटीशन को किया खारिज, पहले से निर्धारित 3 जुलाई को ही होगी सुनवाई …

Bihar Now

“बिहार गौरव सम्मान” से नवाजे गए सुप्रसिद्ध समाजसेवी अजय सिंह…. दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय अखबार के कार्यक्रम में मिला सम्मान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो