Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाबा बागेश्वर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान.. बोले कोई नहीं बना सकता हिन्दू राष्ट्र.. संविधान के मुताबिक ही सबको चलना होगा…

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले. नीतीश कुमार ने कहा-देश का नाम बदलने की बात कर रहे लोगों पर हमको आश्चर्य होता है. ऐसा कभी कोई कर सकता है. कोई कुछ बोल रहा है तो अपने मर्जी से बोल रहा है, उसका कोई वैल्यू है. नीतीश ने कहा कि देश संविधान के मुताबिक चलेगा. यहां सब को अपना पूजा करने का अधिकार है लेकिन दूसरे के बारे में बोलना गलत है.. .

मीडिया ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा था कि धीरेंद्र शास्त्री देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कह रहे हैं. नीतीश कुमार बोले- देश का संविधान सबकी सहमति से बना है. संविधान में जो देश का नाम है, अब उस नामाकरण को न स्वीकार करना चाहिये. उसमें कुछ बदलना चाहिये? नीतीश बोले- हमको तो आश्चर्य होता है. इस सब का प्रचार इसलिए हो रहा है कि दिल्ली वाले देश भर के मीडिया पर कब्जा किये हुए हैं. कोई बताता है कि देश का नाम क्या है? देश का नाम है तो उसको बदलियेगा ? ..

नीतीश कुमार ने कहा-आजादी की लड़ाई हुई थी और अभी जो कुछ बोल रहे हैं उनका जन्म उस समय हुआ था? हमारे पिता आजादी की लड़ाई में बहुत सक्रिय थे. बचपन में हमलोगों को बताये और बाद में एक एक चीज हमलोग जानें. हम लोग तो बार बार कहते हैं कि महात्मा गांधी को और उनके जो लोग काम किये उन्हीं के आधार पर हमलोग काम कर रहे हैं, विकास कर रहे हैं. हमको तो आश्यर्च होता है कि क्या क्या बोल रहे हैं. किसी भी धर्म को मानिये उसकी पूजा करिये. उसमें कोई रूकावट है. जो भी अपने धर्म की पूजा करे, उसमें कोई रूकावट तो है नहीं. लेकिन ये सब नामकरण करना हमको तो आश्चर्य लगता है. ऐसा कभी कोई कर सकता है. ..

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका भी जो धर्म हैं और उस मुताबिक पूजा करते हैं तो करिये न भाई इसमें कौन रोका है. आप किसी भी धर्म को मानते हैं, मानिये. आप जानते हैं न कि इस देश में 7 धर्म हैं. हम लोगों तो सभी लोगों के हित में काम करते हैं, बिहार में आपलोग देख रहे हैं न, हम सब के लिए काम कर रहे हैं. सबको अधिकार है, अपने ढ़ंग से पूजा करे, अपने ढ़ंग से काम करे, उसमें तो हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन आपस में कोई विवाद न हो.

 

नीतीश कुमार ने कहा कि किसी के पूजा करने में कोई हस्तक्षेप नहीं है. लेकिन कुछ चीजों को मान लेना चाहिये. जितने धर्म को मानने वाले हैं सब की ईज्जत है. और कहीं इधर उधर लोगों के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये. इसकी इजाजत नहीं है. कोई कुछ बोल रहा है तो अपने मर्जी से बोल रहा है, उसका कोई वैल्यू है ?

Related posts

BPSC री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 5 फरवरी को अगली हियरिंग…

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो ने शुरू की हैदराबाद और कोलकाता की उड़ान, पायलट के रुप में सांसद राजीव प्रताप रुडी ने पहली फ्लाइट को उड़ा कर लाए दरभंगा, मंत्री संजय झा भी रहे साथ…

Bihar Now

बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा … आखिर मुख्य वजह क्या ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो