Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

बिहारी फर्स्ट ,वोट फर्स्ट पहले वोट की खुशी में काफी उत्साहित दिखे मतदाता..

जमुई- लोकतंत्र का महापर्व कहे जाने वाला चुनाव की प्रकिया आज से शुरु हो गयी जिसमें सुबह सुबह अपने पहले नंबर के लिए लाइन में कई मतदाताओं ने अपना भाग्य आजमाया और पहला वोट डालने की खुशी जाहिर की।

जमुई विधानसभा में भी कुछ लोगों ने अलग अलग बूथों पर अपना पहला मत देकर वोट देने का शिलशिला जारी किया।
जिसमें जमुई के बूथ क्रमांक 120 और 121 से शिवानी कुमारी और उनकी माँ सुनीता देवी ने अपना पहला मत देकर खुश दिखी।
शिवानी कुमारी बताती हैं कि ये मेरा पहला वोट था विधानसभा में आज मैं बहुत खुश हूँ कि मैं पहली बार वोट दी और सबसे पहले वोट देकर मैं इसे यादगार बना ली।
उसकी माँ भी बहुत खुश थी कि दोनों माँ बेटी ने सबसे पहले आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं बूथ संख्या 117,118,119 में रुकशाना प्रवीण,शीश इक़बाल और रशद इक़बाल ने सबसे पहले वोट देकर मतदान की प्रक्रिया को शुरू किया जबकि बूथ संख्या 113 और 114 में वृद्धजन सुरेश बर्णवाल और उनकी पत्नी ने पहला वोट दिया।
बता दें कि 71 विधानसभा सीटों पर कुल 1066 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 952 और वहीं महिलओं की संख्या 114 है। इसमें सभी सीटीं पर एनडीए की सीधी टक्कर महागठबंधन से है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को पहुंचने के लिए हर दल के नेताओं ने अपील की है।

रवि मिश्रा, बिहार नाउ, जमुई

Related posts

बड़ी खबर : डंपिंग एरिया में कचरा फेकवाएगी पुलिस – SSP

Bihar Now

बिहार में मेडल लाओ, नौकरी पाओ की तर्ज पर बांटे गए नियुक्ति पत्र, 80 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी…

Bihar Now

सीवान में जहरीली शराब से 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…शराबबंदी के बावजूद शराब से हो रही मौत ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो