Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के नए कांग्रेस प्रभारी बने मोहन प्रकाश, राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं मोहन प्रकाश …

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बिहार समेत 12 राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। बिहार में कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी भक्त चरण दास की छुट्टी कर दी है। अब उनकी जगह राजस्थान के रहने वाले मोहन प्रकाश को यह जिम्मेदारी दी गई है।

मोहन प्रकाश राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में वे अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बिहार के नए प्रभारी मोहन प्रकाश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। साथ ही राजस्थान में छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।

दिल्ली में हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस ने यह बड़ा कदम उठाया है। कहीं न कहीं पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे में वे अहम भूमिका निभाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बीच नहीं बन रही थी। इससे संगठन में कई गुट बन गए थे। प्रदेश कमेटी का गठन भी काफी दिनों से लटका हुआ है।

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास भी भक्त चरण दास पर जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगा चुकी हैं। बिहार विधानसभा उपचुनाव के समय लालू प्रसाद ने तो भक्त चरण दास को भकचोन्हर कहकर संबोधित किया था, तब भक्त चरण दास काफी चर्चा में आए थे

Related posts

मुजफ्फरपुर में ठंढ़ से छात्र की मौत, स्कूल में बेहोश हुई छात्रा…

Bihar Now

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार…

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है “सु”शासन की सरकार ?…आरा में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो