Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार: भीषण गर्मी के चलते स्कूल में बेहोश हुईं 18 छात्राएं, हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती… शिक्षक संघ ने CM नीतीश से तुरंत एक्शन लेने की मांग की…

देशभर में भीषण गर्मी का सितम जारी है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिल्ली में 50 डिग्री के करीब (49.9 डिग्री) पहुंचे अधिकतम तापमान ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इसके अलावा, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं लेकिन बिहार में अभी भी पढ़ाई चल रही है.

बुधवार को बिहार के शेखपुरा और बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच चल रही स्कूलों में पढ़ाई के चलते छात्राएं स्कूलों में बेहोश हो गईं….

दरअसल, मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी की वजह से करीब 18 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है. बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री के पार है, भीषण गर्मी होने के बावजूद सभी विद्यालय खुले हुए हैं.

वहीं स्कूली बच्चों के बेहोश होने पर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तुरंत हस्तक्षेप करने और एक्शन लेने की मांग की है…

Related posts

जमुई पहुंचे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा-धर्म अपनाने का चीज है, हम किसी भी धर्म को अपना सकते है…

Bihar Now

Bihar Now

संदेहास्पद स्थिति में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौत पर सस्पेंस, जांच जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो