Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में छुट्टी रद्द करने पर सियासी घमासान !… बोले अश्विनी चौबे – एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए चाचा भतीजे की सरकार ने हिंदू त्योहारों की कम की छुट्टियां…

पटना : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा हिंदू त्योहारों की छुट्टियां कम कऱना ओछी मानसिकता का परिचायक है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि :-” चाचा भतीजे की घमंडिया गठबंधन की सरकार ने बिहार में हिंदू तीज त्योहारो की छुट्टियों को रद्द कर ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए चाचा भतीजे की सरकार ने इस तरह का कदम उठाया है।
यह सब कुर्सी कुमार के इशारे पर हुआ है, लेकिन कोई उनसे पूछेगा तो उनका रटा रटाया जवाब होगा…पता नहीं, पता करवाता हूं। ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को बिहार की जनता लानत भेजती है।”

केंद्रीय राज्यमंत्री  चौबे ने कहा कि पहले से ही सभी छुट्टियां तय होती हैं। क्या आपात स्थिति आ गई थी कि छुट्टियों को कम किया गया ? बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत है। सभी व्रत में उन्हें उपवास एवं निर्जला रहना पड़ता है। इस तरह का तुगलकी फरमान जारी करना सरासर गलत है। चाचा भतीजे के घमंडियां गठबंधन की सरकार को माताओं एवं बहनों का श्राप लगेगा।

Related posts

विपक्षी एकता की बैठक के बाद JDU में शुरू हुआ विवाद !… जेडीयू MLC ने‌ प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…

Bihar Now

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का फिर विवादित बयान,कहा – मानसिक गुलामी का रास्ता, शोषण का स्थल है मंदिर …

Bihar Now

बैंक में चोरी करने में असफल चोरों ने बैंक को किया आग के हवाले, बैंक का अधिकांश सामान खाक, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो