Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेलगाम अपराधी !… वैशाली में दिनदहाड़े बैंक से 1.16 करोड़ कैश की लूट, अपराधियों के हौसले के आगे “सु”शासन‌ की पुलिस पस्त ! …

बिहार के वैशाली जिले में बड़ी बैंक लूट हुई है। वैशाली जिले के लालगंज में मंगलवार को लुटेरों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 1.16 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

हाफ पैंट पहने हुए पांच लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे। सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने बैंक से भारी कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी बैंक शाखा पहुंचे। गेट बंद कर सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लालगंज के तिनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में यह वारदात हुई।

बिहार में बैंक लूट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों के भीतर विभिन्न जिलों में ऐसी दर्जनों वारदात हो चुकी हैं।

बीते 18 जुलाई को नालंदा के अस्थावां में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख रुपये लूटकर भाग गए, विरोध करने पर अपराधियों ने एक ग्राहक को चाकू भी मार दिया। इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में भी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से क साढ़े 9 लाख रुपये की लूट हो गई।

Related posts

बिहार में एक नए घोटाले का खुलासा…65 साल की महिला ने आठ महीने में पांच बार दिया बच्चे को जन्म…पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

Bihar Now

Deposit 50 Get 300 Bingo Uk

Bihar Now

2 दिनों से लापता युवक का शव बरामद,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो