Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में सरकारी नौकरी की आएगी बहार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान… पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा कानून…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले एक साल में राज्य सरकार 12 लाख से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार देगी. इसके लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री, संबंधित विभागों के मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अगले एक वर्ष में इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाने और मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया है.

बताया गया है कि सात निश्चय पार्ट 2 के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया था. जिसमें से अब तक 5,16,000 लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है. इसके अतिरिक्त एक लाख 99 हजार सरकारी नौकरी से संबंधित नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. अगले तीन महीने के अंदर नियुक्ति पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है….

बताया गया है कि सरकारी विभागों 2,11,000 नई नियुक्तियों के लिए अधियाचना विभिन्न आयोगों को भेजी जा चुकी है और 2,34,000 रिक्तियों के लिए प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया चल रही है. अगले महीने तक इन पदों के लिए अधियाचना भेज दी जाएगी. वर्ष 2024-25 तक कुल 12 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो प्रारंभिक लक्ष्य से अधिक है.

राज्य सरकार ने कहा है कि सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 22 लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा चुके हैं. अगले वर्ष तक 11 लाख से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित करने का लक्ष्य है.

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता या प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने का निर्देश दिया है. इस संबंध में प्रस्ताव को आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा…

Related posts

Free Game Deposit Casino Pokies Machine

Bihar Now

RJD नेता की महिला ने की जबरदस्त पिटाई, छेड़ख़ानी से‌ परेशान होकर महिला ने उठाई कदम …

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म , कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर… दरभंगा सहित 4 जिलों में मेट्रो रेल का होगा परिचालन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो