Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में होगा सियासी खेला ?…. मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जेडीयू की बैठक, नहीं पहुंचे कुछ जेडीयू विधायक…

बिहार में तमाम सियासी हलचल के बीच फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक मंत्री विजय चौधरी के आवास पर चल रही है … मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बैठक में मौजूद हैं .. लेकिन जो सियासी तस्वीरें सामने आ रही है वो NDA सरकार व जेडीयू के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है…

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू की बैठक में 3 विधायक नहीं पहुंचे हैं जिसके बाद सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है … कयासों का बाजार गर्म हो गया है .. बरबीघा के जेडीयू विधायक सुर्दशन, बीमा भारती, दिलीप राय ये तीनों विधायक बैठक में मौजूद हुए हैं … इन तीनों विधायकों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की संपर्क भी नहीं हो पा रही है ऐसा बताया जा है…

जेडीयू की बैठक की इन तस्वीरों के बाद खेला होने की प्रबल संभावना दिख रही है …ऐसा आरजेडी पार्टी का दावा है … आरजेडी पार्टी लगातार 12 फरवरी को  फ्लोर टेस्ट के दौरान खेला होने की बातें कह रही है ….

वहीं बीजेपी के तमाम विधायकों को विजय सिन्हा के आवास पर शिफ्ट किया गया है …. आरजेडी अपने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर कैद कर चुकी है … वहीं कांग्रेस के तमाम विधायक पटना एयरपोर्ट कुछ मिनटों में पहुंच रहे हैं …

बता दें कि बिहार विधानसभा का कल से यानी 12 फरवरी से सत्र शुरू हो रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में बहुमत हासिल करना है आंकड़ों के हिसाब से 122 विधायकों का समर्थन सदन में पेश करना होगा…ऐसे में एक एक विधायक की अहमियत काफी बढ़ गई है …

हालांकि NDA की ओर से सब कुछ सामान्य होने का दावा किया जा रहा है और आरजेडी पार्टी की ओर से खेला होने की दावा की जा रही है …देखना काफी दिलचस्प होगा कल‌ यानी 12 फ्लोर को नीतीश कुमार सदन में बहुमत साबित करने में सफल होते हैं या तेजस्वी यादव खेला करने में कामयाब होते हैं ?…

लेकिन तमाम सियासी घटनाक्रमों को देखते हुए ये स्पष्ट होता जा रहा है बिहार की राजनीति में कल का दिन काफी अहम साबित होगा दोनों खेमों में  और सब कुछ सामान्य नहीं है ..ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई बिहार में सियासी खेला होगा ?….

Related posts

BPSC स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर, 23 जनवरी से Perfection IAS में नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

बड़ी खबर : पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बिहार आगमन पर सबसे पहली तस्वीर …

Bihar Now

दिल्ली की जीत का जश्न बिहार में, सैकड़ों की तादात में आप कार्यकर्ताओं ने मनाई होली !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो