Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RJD MLC का संदेश या तंज ?… ” यही रात अंतिम ,यही रात भारी…बस एक रात की अब कहानी है सारी”….

बिहार में मौजूदा सियासी हलचल के बीच लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी व आरजेडी MLC ने सियासी गहमागहमी को रेखांकित किया है .. आरजेडी MLC सुनील सिंह ने मौजूदा सियासी हालात पर लिखा है कि यही रात अंतिम ,यही रात भारी…बस एक रात की अब कहानी है सारी”….

आरजेडी MLC सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहते हैं .. सुनील सिंह बिना लिए नीतीश कुमार पर प्रहार करते रहते हैं … फ्लोर टेस्ट को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां जहां अपने अपने विधायकों की गिनती में व्यस्त है,तो वहीं दूसरी ओर दो दिनों से तेजस्वी यादव के आवास पर कैद तमाम विधायकों के साथ सुनील सिंह ने मौजूदा राजनीतिक हालात को बयां किया है …

आरजेडी लगातार फ्लोर टेस्ट के दौरान खेला होने का दावा कर रही है और इसी बीच फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले सुनील सिंह ने जो कुछ लिखा वो एक संदेश है या तंज ?…. हालांकि सभी पार्टियों के अपने-अपने दावें हैं …

बता दें कि कल यानी 12 फरवरी को नीतीश -बीजेपी सरकार को बहुमत साबित करना है …ऐसे में सुनील सिंह ने फेसबुक पर लिखकर  कयासों को हवा दे दिया है …

 

Related posts

लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई टली, 5 अगस्त को होगी अगली सुनवाई… कोर्ट ने CBI से सभी आरोपियों की चार्जशीट की कॉपी देने को कहा..

Bihar Now

Big Breaking : कोरोना से JDU नेता की मौत, NMCH में 10 दिनों से चल रहा था इलाज…

Bihar Now

दिवंगत पत्रकार मनीष सिंह के परिजनों को अभी तक नहीं मिल पाया न्याय, हिन्दू जागरण मंच ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन, जल्द आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो