Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

बिहार मैट्रिक रिजल्ट घोषित …रोहतास के हीमांशु राज बने टॉपर…

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रिजल्ट (bihar matric result 2020) जारी कर दिया है। रोहतास के नटवार के जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज टॉपर  बने हैं। रोहतास के हिमांशु राज बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के टॉपर बने हैं। हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं।

इस बार मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा है। रोहतास के नटवार के जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज टॉपर बने हैं। रोहतास के हिमांशु राज बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के टॉपर बने हैं। हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं। टॉपर बनने के बाद हिमांशु ने कहा कि कोचिंग के साथ पापा भी पढ़ाई कराते थे। घर में 14 घंटे की पढ़ाई करते थे, जिसके बाद आज वह टॉप आए हैं। हिमांशु ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसको लेकर वह आगे भी कड़ी मेहनत करेंगे…

हिमांशु ने कहा कि पापा किसान हैं। वह दूसरे के खेत को पट्टा पर लेकर खेती करते हैं। कई बार तो पढ़ाई के दौरान आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशानी भी हुई, लेकिन किसी तरह से पढ़ाई जारी रहा।
हिमांशु ने कहा कि वह कई बार अपने पिता के साथ बाजार में सब्जी भी बेचा करते थे, जिससे उनकी मदद हो सके। इन सारे कामों को निपटाने के साथ ही पूरे मन से पढ़ाई जारी रखी। यही कारण है कि आज टॉप आया हूं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है।

राकेश कुमार, रोहतास, बिहार नाउ

Related posts

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के लिए दिल्ली रवाना हुए विजय चौधरी, पूर्व IAS मनीष वर्मा को पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी ! …

Bihar Now

रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल…

Bihar Now

Breaking : बिहार के सीएम हाउस में छिपा है शराब तस्कर, पूर्व IPS ने बिहार के DGP को दी सूचना ! …

Bihar Now