Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बेगूसराय में कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष का जोरदार विरोध, कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे…

बेगूसराय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरण दास को भारी विरोध का सामना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए, जमकर हाथापाई भी हुई। इस विरोध के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा। तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता आपस में इस तरह से भीड़ गए।बाद में सुरक्षाकर्मियोंं ने किसी तरह सभी नेताओंं को बाहर निकाला। इसके बावजूद काफी दूर तक विरोध करने वाले विरोध जताते रहे।

कार्यकर्ताओंं का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया। टिकट की बिक्री की गई, जीतने वाली सीट महागठबंधन के दलों से पैसा लेकर सीट बेच दिया गया। लेकिन नेतृत्व कुछ सुन नहीं रही है। विरोध के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण गिरते-गिरते बची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी बहुत निचले पायदान पर पहुंच चुके हैं। इसके बाद वे ट्रैक्टर रैली लेकर जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक पहुंचे। हर-हर महादेव चौक से पदयात्रा शुरू कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक की।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

Related posts

नीतीश सरकार के सतर्क नहीं होने के कारण डेंगू ने लिया महामारी का रूप, सरकार पर विजय सिन्हा का हमला …

Bihar Now

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी…

Bihar Now

बिहार मैट्रिक रिजल्ट घोषित …रोहतास के हीमांशु राज बने टॉपर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो